वीरपुर प्रशासन छठ पर्व को लेकर रही चौकस, हर्षोल्लास के साथ तीसरे दिन अस्ताचल गामी सुर्य को अर्ध्य दिया छठवर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

आस्था का महां पर्व छठ को लेकर तरह तरह से लोगो के द्वारा आस्था और विश्वास से पूर्ण किस्से कहानियों को बखान करते जहां व्रती थकते नहीं। वहीं वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के गंडक नदी,बलान नदी, बैंती नदी, खैय और कुरनामा जलाशय में छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार को नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर, पर्रा पंचायत के लोगों ने अपने अपने निकटतम छठ घाटों में अस्ताचल गामी सुर्य को अर्ध्य अर्पण कर अपने पुत्र व परिजनों के लिए भगवान भास्कर और छठी मैया से कृपा बनाए रखने से संबंधित व्रतियों के द्वारा अराधना किया गया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर प्रशासन छठ पर्व को लेकर रही चौकस, हर्षोल्लास के साथ तीसरे दिन अस्ताचल गामी सुर्य को अर्ध्य दिया छठवर्ती 2वहीं साशन प्रसाशन की ओर से जांचोपरांत 44 में से एक घाट को प्रति बंधित छठ घाट और 11 को खतरनाक छठ घाट घोषित किया गया था। इसके अलावे 29 छठ घाटों को संवेदनशील छठ घाटों की श्रेणी में रखा गया था।उक घाटों पर अफरातफरी का माहौल ना हो इसके लिए बीडीओ आलोक रंजन,सीओ ललीता कुमारी, पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा समेत अन्य विभागों के अधिकारियों, पदाधिकारियों समेत पुलिस बल, के अलावे स्वास्थ्य विभाग के कर्मीयों को तैनात किया गया था।

वीरपुर प्रशासन छठ पर्व को लेकर रही चौकस, हर्षोल्लास के साथ तीसरे दिन अस्ताचल गामी सुर्य को अर्ध्य दिया छठवर्ती 3सीओ ललीता कुमारी, वीडियो आलोक रंजन ने बताया कि तीसरे दिन की छठ पूजा प्रखंड क्षेत्र में शांति पूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article