डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुरसोमवती अमावस्या के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में सुहागिन महिलाओं ने पीपल पेड़ की पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने विशेष पूजा की और कच्चे धागे से पीपल पेड़ की परिक्रमा करते हुए श्रद्धा भाव से पूजन किया।
- Sponsored Ads-

सुबह से ही महिलाएं स्नान करने के बाद पूजन सामग्री लेकर पीपल पेड़ की पूजा करने पहुंची। व्रति महिलाओं ने पीपल पेड़ के नीचे गंगा जल, फूल, प्रसाद अर्पित किए और सौभाग्यवती एवं धन-धान्य की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने 108 बार पीपल पेड़ की परिक्रमा की, जिसमें हर परिक्रमा के दौरान कच्चा धागा, प्रसाद, तील, जौ, सिंदूर और फूल अर्पित किए।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
