बिहार शरीफ के बड़ी दरगाह जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में नमाजी जुटे, अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

ईद के पावन मौके पर बिहार शरीफ की ऐतिहासिक जामा मस्जिद बड़ी दरगाह में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही नमाजियों का तांता लगा रहा और मस्जिद परिसर पूरी तरह भर गया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की।

नमाज के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआ मांगी गई। इस मौके पर नजारा बेहद भावुक और भाईचारे से भरपूर रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आयशा फातिमा ने भी लोगो को ईद की बधाई दी।

बिहार शरीफ के बड़ी दरगाह जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में नमाजी जुटे, अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी 2 ईद को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही। सीसीटीवी और ड्रोन की भी मदद ली गई।

 बिहार शरीफ के बड़ी दरगाह जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में नमाजी जुटे, अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी 3आज पूरी दुनिया में हालात बेहद खराब हो चुके हैं इन हालातो में सुधार हो इसके लिए भी दुआ मांगी गई है।ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच हो रहे युद्ध रोकने के लिए भी दुआ मांगी गई।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article