रामनवमी को लेकर महावीरी झंडा से पटा बाजार

DNB Bharat Desk

खोदाबंदपुर रामनवमी का त्यौहार रविवार को परंपरागत हर्षोल्लास के साथ संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में मनाया जा रहा है ।रामनवमी को लेकर क्षेत्र के हनुमान मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रतिमा का रंग रोगन किया गया है। अहले सुबह से ही उत्सवी माहौल है देखा जा रहा है । संपूर्ण खुदाबंदपुर बाजार रामनवमी के अवसर पर महावीर झंडा और पूजा सामग्री से फटा हुआ है। लोग जमकर महावीरी झंडा की खरीदारी कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

इसको लेकर रामनवमी झंडा एवं पूजा प्रसाद के दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है । रामनवमी को लेकर महावीर झंडा, केला ,मिठाई, लड्डू, बताशा, धूप, अगरबत्ती ,केसर, चंदन ,रोली । चैती दुर्गा के लिए मां दुर्गा की पूजा के हेतु चुनरी, श्रृंगार सामग्री इत्यादि की जमकर खरीदारी हो रही है। खरीदारों की अच्छी खासी बाजार में भीड़ देखी जा रही है । पूरा माहौल भक्ति मय लग रहा है।

रामनवमी को लेकर महावीरी झंडा से पटा बाजार 2प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर ,मेघौल पाराशर धाम स्थित हनुमान मंदिर, महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर ,पंचमुखी चौक स्थित हनुमान मंदिर बाड़ा महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर, बरियारपुर पश्चिमी महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर सहित क्षेत्र के तमाम हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article