नालंदा: फाइनल मैच में फुटबॉल क्लब बाढ़ को हराकर सर्वोदय क्लब बढ़नी टीम विजय रही

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालदा-युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाने को लेकर एकंगरसराय प्रखंड के तेलहाड़ा में त्रिपोलिया गोयल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह फुटबॉल टूर्नामेंट 29 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चला। जिसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया। गुरुवार को फुटबाल मैच का समापन हो गया। गुरुवार को फाइनल मैच सर्वोदय क्लब बढ़नी और फुटबॉल क्लब बाढ़ के बीच खेला गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: फाइनल मैच में फुटबॉल क्लब बाढ़ को हराकर सर्वोदय क्लब बढ़नी टीम विजय रही 2जिसमे सर्वोदय क्लब बढ़नी की टीम विजयी रही। इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन पिछले 36 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। समापन कार्यक्रम में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार और इस्लामपुर के राजद विधायक राकेश रौशन ने शिरकत की।

नालंदा: फाइनल मैच में फुटबॉल क्लब बाढ़ को हराकर सर्वोदय क्लब बढ़नी टीम विजय रही 3नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार आरजेडी बिरहा का राकेश रोशन ने कहा कि इस इलाके में खेल को बढ़ावा देने के लिए महागठबंधन की सरकार लगातार प्रयासरत है तभी तो विधायक फंड से इस इलाके में खिलाड़ियों को खेलने के लिए खेल के मैदान में मंच का निर्माण कार्य किया जायेगा।जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article