वीरपुर में सड़क पर अचानक नीलगाय की झुंड के चपेट में आने से बाइक सवार महिला पुरूष घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत खैयापुल के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 
वीरपुर थाना से महज 500 मीटर दक्षिण खैय पुल के पास नील गाय के झुंड की चपेट में आने से डीह निवासी रितेश कुमार मल्लिक व सुनीता देवी बाइक से गिर कर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए।

स्थानिय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में रितेश ने बताया कि मैं अपनी चाची सुनीता देवी के साथ बाइक से बेगूसराय जा रहा था कि खय पुल के पास अचानक नील गाय के झुंड पश्चिम से पूरब की ओर छलांग लगाई,जो मेरी बाइक पर आ गिरा।

- Sponsored Ads-

जिससे मैं और मेरी चाची बाइक सहित गिर गए। जिसकी वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आये दिन उक्त जगह पर नील गाय के झुंड के चपेट में आने से लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। साथ ही नीलगाय किसानों के फसल को भी पूरी तरह बर्बाद कर रही है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article