वीरपुर पुलिस ने छापेमारी कर 18 लीटर विदेशी शराब किया बरामद,शराब कारोबारी भागने में सफल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में छापेमारी कर वीरपुर थाना कि पुलिस 18 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। मामले को लेकर वीरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिला की वीरपुर गांव के एक मुर्ग़ी फोर्म के पीछे शराब कारोबारी के द्वारा विदेशी शराब छुपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही गस्ती दल में तैनात एएसआई मदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा वीरपुर गांव के मुर्गी फार्म के पीछे दो कार्टुन में 24 पीस विदेशी शराब रखा हुआ था, जिसे जप्त कर लिया गया।

वहीं वीरपुर गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी राज कुमार चौरसिया व मखवा निवासी अखिलेश महतो के द्वारा विदेशी शराब का कारोबार करने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि मद्यनिषेध अधिनियम के तहत शराब कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जाएगी।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article