बेगूसराय में पानी भरे गड्ढ़े में डूबने से एक महिला की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्ती फतेहपुर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढ़े में डूबने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के मस्ती फतेहपुर की घटना है। मृत महिला की पहचान मस्ती फतेहपुर निवासी स्वर्गीय रामरतन यादव की 50 वर्षीय पत्नी मालती देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि मृतक मालती देवी शौच करने के लिए घर के पीछे गई थी। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण पानी भरे गड्ढ़े में गिर गई और वह डूब गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। तो जब घर वाले खोजबीन करने लगे। तो उसे गड्ढ़े के पानी में डूब जाने का शक हुआ।

काफी खोजबीन के बाद महिला का शव पानी भरे गड्ढ़े से निकाला गया। फिलहाल इस घटना की सूचना लाखो थाना पुलिस को लगी और पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला मालती देवी सरकारी स्कूल में रसोईया की काम करती थी। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article