बछवाड़ा में विधुत स्पर्शाघात से एक व्यक्ति की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बछवाड़ा थानाक्षेत्र के रसीदपुर गांव की है। मृतक की पहचान रशीदपुर निवासी राजेश चौधरी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों ने बताया कि एकाएक राजेश चौधरी का गाय खुल गया था जिसे पकड़ने के लिए राजेश चौधरी गाय के पीछे पीछे दौड़े और इसी क्रम में रास्ते के बगल में लगे ट्रांसफार्मर के समीप जैसे ही पहुंचे उनका पैर ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर में जा फंसा और अर्थ वायर में बिजली प्रवाहित होने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें दलसिंहसराय के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राजेश चौधरी को मृत घोषित कर दिया। बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना से मृतक के परिजन में कोहराम मच गया है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article