सट्टेबाजी के चक्कर में युवक की हुई हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

DNB BHARAT DESK

सट्टेबाजी के चक्कर में युवक की हुई हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

नालंदा: विहार थाना इलाके के रेलवे स्टेशन के समीप पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई । मृतक नईसराय निवासी विजय कुमार यादव का 28 वर्षीय पुत्र आदित्य धनराज कुमार उर्फ रवि है । युवक का पिता होमगार्ड का जवान है जो अभी जिला समाहरणालय में पदस्थापित है। मृतक की बहन बबीता कुमारी ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलने के कारण उसने 20 लाख रुपए कर्ज की बात परिवार को बताया था । कुछ दिन पूर्व रुपए नहीं देने पर उसके साथियों ने उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट किया था । किसी तरह 4 लाख देकर अपनी जान बचाई थी ।

सट्टेबाजी के चक्कर में युवक की हुई हत्या, पेड़ से लटका मिला शव 2

करीब दो सप्ताह पूर्व उसके पिता ने बैंक से 15 लाख रुपए निकाले थे । उस रुपए को भी वह चोरी छुपे ले जाकर अपने दोस्तों को दे दिया। बावजूद उस पर 1 लाख और देने का दबाव बना रहे थे । दो दिन पूर्व पिता से झूठ बोलकर 50 हजार लेकर दोस्तों को पहुंचाने के लिए घर से निकला था । उसके बाद वापस नहीं लौटा । उसका आरोप है कि उन्हीं दोस्तों ने रुपए के लालच में उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया । ताकि हत्या आत्महत्या प्रतीत हो ।

- Sponsored Ads-

सट्टेबाजी के चक्कर में युवक की हुई हत्या, पेड़ से लटका मिला शव 3

 

नालंदा से ऋषिकेश संवाददाता 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article