डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर के विभिन्न विद्यालयों मेंं बच्चों के नामांकन के अनुरूप शिक्षक की कमी को दूर करने के उद्देश्य से बीईओ दानी राय की अध्यक्षता मेंं सोमवार को एचएम की बैठक बीआरसी खोदावंदपुर में आयोजित की गई।
- Sponsored Ads-

इस बैठक में प्रारंभिक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान उपस्थित होकर विद्यालय मेंं अध्य्यनरत बच्चों के अनुरूप विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए रिक्ति पर चर्चा कर उसमें सुधार के लिए प्रतिवेदन दिया।
बैठक में समग्र अनुदान मद की राशि के व्यय पर चर्चा की गई। विद्यालयों मेंं बेंच-डेस्क के लिए एचएम द्वारा डिमांड दिया गया। मौके पर लेखापाल बिनोद कुमार सहित सभी एचएम मौजूद थे।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-