बुनियादी परीक्षा में 120  परीक्षार्थी उपस्थित,छह केंद्रों पर शांति पूर्वक परीक्षा सम्पन्न

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अक्षर आंचल योजना अंतर्गत बुनियादी साक्षरता महा परीक्षा  रविवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न करवाने को लेकर कुल छह परीक्षा केंद्र बनाया गया था। महा परीक्षा में कुल 120 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए केआरपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड के मध्यविद्यालय तारा बरियारपुर में दो,मालपुर पश्चिम विद्यालय में एक उत्क्रमित मध्यविद्यालय मशुराज में एक तथा उत्क्रमित मध्यविद्यालय चकवा में दो परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जहां सम्बंधित विद्यालय के प्रधानध्यापक वतौर केंद्राधीक्षक कदाचार मुक्त परीक्षा का निगरानी कर रहे थे।

बुनियादी परीक्षा में 120  परीक्षार्थी उपस्थित,छह केंद्रों पर शांति पूर्वक परीक्षा सम्पन्न 2प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय ने भी परीक्षा केंद्रों पर घूम घूमकर महापरीक्षा का निगरानी कर रहे थे। उन्होंने शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न होने का दावा किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article