डीएनबी भारत डेस्क
मैट्रिक परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी करने की संभावना है। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर करेंगे । बताते चलें कि बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में कुल 16,37,414 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 8,31,213 छात्राएं एवं 8,06,201 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। मैट्रिक के परीक्षा 14 से 22 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी । परीक्षा समाप्त होने के 48दिनों के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहा है।
- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-