बरौनी डेयरी के अध्यक्ष पद पर विजय शंकर सिंह 17 मतों से विजयी

DNB Bharat Desk

 

विजय शंकर सिंह लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर हुए काबिज, समर्थकों में खुशी का माहौल

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-विजय शंकर सिंह देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध उत्पादन सहकारिता संघ बरौनी के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार विजयी रहें। मंगलवार को हुए मतदान बाद देर शाम तक नीरज स्मृति सभागार बरौनी में की गई मतगणना में विजय शंकर सिंह को 290 मत प्राप्त हुए, मोहन मुरारी सिंह को 273 मत, रंजीत कुमार सिंह को 118 मत प्राप्त हुए। जिसके तहत विजय शंकर सिंह ने 17 मतों से मोहन मुरारी सिंह को पराजित करते हुए तीसरी बार काबिज हुए।

- Sponsored Ads-

बरौनी डेयरी के अध्यक्ष पद पर विजय शंकर सिंह 17 मतों से विजयी 2जीत की सूचना पाते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कड़ाके ठंड के वावजूद समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। सदस्य पद पर दीपक कुमार, कृष्ण कुमार, शांति देवी, पिंकी देवी, सुशील कुमार महतों, पिंकी देवी, योगेन्द्र सिंह, नीलम देवी, विनोद पासवान विजयी हुए।

बरौनी डेयरी के अध्यक्ष पद पर विजय शंकर सिंह 17 मतों से विजयी 3इस अवसर पर पर्यवेक्षक भू अर्जन पदाधिकारी तेज नारायण राय, निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, एआरओ सह कार्यपालक दंडाधिकारी बेगूसराय रागिनी साहु, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सदर प्रखण्ड सुदामा प्रसाद सिंह, बीरपुर अरुण कुमार निराला, सीओ सुजीत सुमन, राजस्व पदाधिकारी धीरज कुमार, एम ओ बरौनी दीपक भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक रजनीश कुमार, एसआई दीनानाथ कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article