समस्तीपुर: दो बाइक की टक्कर में दादा की मौत, पोता गंभीर रूप से जख्मी, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच 88 सड़क को किया जाम

DNB Bharat Desk

मृतक की पहचान मोख्तियारपुर वार्ड दो निवासी कपलेश्वर महतो के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। जिसके कारण लोगों की जान भी जा रही है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है, जहाँ बाइक की टक्कर में दादा और पोता दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

घटना में जहां दादा की मौत हो गयी, वहीं पोते का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।घटना दलसिंहसराय थाना अंतर्गत मोख्तियारपुर मध्य विद्यालय के पास एसएच-88 की है। मृतक की पहचान मोख्तियारपुर वार्ड दो निवासी कपलेश्वर महतो के रूप में की गई है।

समस्तीपुर: दो बाइक की टक्कर में दादा की मौत, पोता गंभीर रूप से जख्मी, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच 88 सड़क को किया जाम 2मृतक कोलियरी के सेवानिवृत्त कर्मी थे। जख्मी का नाम राजू कुमार बताया गया है। दोनों दादा पोते हैं। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण काफी देर तक सड़क पर यातायात बाधित होने से जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

Share This Article