केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बलिया अनुमंडल के कटाव प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

बिहार में कुल 52 लाख हैक्टेयर भूमि है जिसमें सवा लाख हेक्टेयर के लगभग भूमि सिर्फ बेगूसराय में है-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

डीएनबी भारत डेस्क

एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बलिया अनुमंडल के कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और इस दौरान आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया की बिहार में कुल 52 लाख हैक्टेयर भूमि है जिसमें सवा लाख हेक्टेयर के लगभग भूमि सिर्फ बेगूसराय में है।

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बलिया अनुमंडल के कटाव प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण 2बेगूसराय की भौगोलिक स्थिति यह है यहां कई नदियां प्रवाह करती हैं और खासकर गंगा प्रमुख नदी है जिसके बगल में एक बड़ी आबादी भी वास करती है। लेकिन आज जिस तरह से कटाव हो रहा है वह कहीं ना कहीं आबादी को भी प्रभावित करेगी और उपजाऊ भूमि का नुकसान तो निश्चित रूप से हो रहा है।

- Sponsored Ads-

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बलिया अनुमंडल के कटाव प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण 3केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इस संबंध में बिहार सरकार के मंत्री संजय झा से बात की गई है और उनसे आग्रह किया गया है कि एक टीम का गठन कर कटाव प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करवाये एवं लोगों को समस्याओं से मुक्त करें। मजाकिया लहजे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि संजय झा से बात करते हुए उन्होंने कहा की कटाव को अगर नहीं रोका गया तो लगता है आप लोग इस बार हरवा कर ही दम लेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article