जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सम्पन्न, सुनील अध्यक्ष तो मृत्युंजय सचिव पद का संभाला कमान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ का आज शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें पांच पदों के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव में सुनील कुमार अध्यक्ष के रूप में चयनित हुए तो वही मृत्युंजय कुमार उर्फ विरेश सचिव पद से बाजी मारी है । बेगूसराय के एक निजी होटल में संपन्न हुए चुनाव में को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के सचिव पवन कुमार सिंह के देखरेख में संपन्न कराया गया ।

जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सम्पन्न, सुनील अध्यक्ष तो मृत्युंजय सचिव पद का संभाला कमान 2उक्त चुनाव में जिला के सभी निबंधित क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। नव नवनिर्वाचित सचिव मृत्युंजय कुमार बिरेश ने कहा है की हाल के दिनों में राज्य स्तर पर बेगूसराय के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सम्पन्न, सुनील अध्यक्ष तो मृत्युंजय सचिव पद का संभाला कमान 3इससे संभावना बन रही है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट जगत में भी बेगूसराय का भविष्य उज्जवल होने वाला है, तथा उन्होंने इसके लिए लगातार मेहनत करने एवं जिला क्रिकेट संघ की ओर से सभी तरह की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया है।

- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article