बेगूसराय: पुलिस दबिश में हत्या के आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोपी मेघौल वार्ड 8 निवासी स्व.दिनेश चंद्र झा के पुत्र विष्णु शंकर झा ने मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंझौल में आत्म समर्पण कर कोर्ट में जमानत के लिए आग्रह किया। कोर्ट ने जमानत आवेदन खारिज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी खोदावंदपुर थाना अध्यक्ष सुदिन राम ने दिया है। बताते चले कि गत वर्ष नवम्बर माह में आरोपी विष्णु शंकर झा के विवाहिता पत्नी 35 वर्षीया इंदू देवी ने पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया था । इस मामले में इंदू के मायके वालों ने विष्णु शंकर झा उनके द्वितीय पत्नी, मां, भगिना एवं दूसरी पत्नी के दो भाई के विरुद्ध हत्या का नामजद प्राथिमिकी दर्ज कराया था ।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने विष्णु शंकर झा व दूसरी पत्नी को प्रताड़ना का दोषी पाते हुए गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था । पुलिसिया दबिश के कारण मंगलवार को विष्णु शंकर झा ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया । इस मामले में इनकी दूसरी पत्नी पूर्व से जमानत पर हैं।

बेगूसराय,खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article