नालंदा:दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-आगामी दुर्गापूजा एवं अन्य त्योहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक प्रतिमा एवं विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेन्स लेना अनिवार्य होगा।

- Sponsored Ads-

नालंदा:दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित 2उनके द्वारा लाइसेन्स की शर्तों के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी दी गई।स्पष्ट रूप से बताया गया कि सभी आयोजकों के लिए लाइसेन्स में निर्धारित शर्तों का अनुपालन अनिवार्य होगा।

नालंदा:दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित 3शांति समिति के सभी सदस्यों को लाइसेन्स की शर्तों के अनुपालन में सक्रिय सहयोग का अनुरोध किया गया। शांति समिति के विभिन्न सदस्यों ने एक एक कर अपने पूर्व के अनुभवों को साझा किया तथा महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article