प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र रोगियों के लिए वरदान – राकेश सिन्हा

DNB Bharat Desk

 

सांसद ने किया मेघौल में जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन ।

डीएनबी भारत डेस्क

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र रोगियों के लिए वरदान है । यहां कम खर्च पर गरीब गुरबे को दवा उपलब्ध होता है । उक्त बातें शुक्रवार की देर शाम खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल धर्मगाछी चौक स्थित ज़न औषधि केंद्र का फीता काट उद्घाटन करते हुए सांसद राकेश सिन्हा ने कहा । सांसद ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है । उनके दिल मे गरीब रोगियों के लिए जगह है ।

- Sponsored Ads-

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र रोगियों के लिए वरदान - राकेश सिन्हा 2इसी से अभिभूत होकर उन्होंने गरीब रोगियों के लिए आयुष्मान कार्ड का घोषणा किया । जिससे लोग पांच लाख रूपये तक का इलाज लोग मुफ्त में करवा सकते है और अब प्रखंड प्रखंड में जन औषधि केंद्र खोलकर कम कीमत पर लोगो को दवा मुहैया करा रहे हैं । जिससे गरीबो को भी दवा सुलभ हो सके । उन्होंने चिकित्सको से जेनरिक मेडिसिन लिखने को कहा । कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह , मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने भी संबोधित किया ।

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र रोगियों के लिए वरदान - राकेश सिन्हा 3मौके पर संचालक बम बम सिंह , राकेश कुमार मिश्रा , अरुण कुमार , भाजपा नेता डॉ. रंजीत कुमार सिंह , अजय कुमार , सुजाता मिश्र , पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह उर्फ बौआ जी , समाजिक कार्यकर्ता राम गुलजार महतो , अजित मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे । इस मौके संचालक राकेश मिश्रा , मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने बुके माला और अंगवस्त्र देकर सांसद प्रो.राकेश सिन्हा को सम्मानित किया ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article