रास्ता विवाद को लेकर मारपीट में मौत मामले के आरोपी पिता पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल  

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना कांड संख्या 170 के नामजद आरोपी को वीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 12 के शुभम कुमार पिता सहदेव साह, सहदेव साह पिता विन्देश्वरी साह के रूप में किया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पल्लव ने बताया कि 26 सितंबर को वीरपुर बाजार में रास्ता को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट किया गया था।

- Sponsored Ads-

जिसमें अशोक चौधरी के 34 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।अवनिश की मौत इलाज के दौरान हो गया है। उक्त मामले में शुभम और अवनीश जो रिस्ते में पिता पुत्र है जिसके विरुद्ध वीरपुर थाना में थाना कांड संख्या 170/23 दर्ज है को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article