‘निशांत कुमार अपनी जान की सलामती चाहते हो तो…’, समस्तीपुर में बदमाशों ने धमकी भरा खत लिख जदयू नेता के कैंपस में फेंका

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में युवा जदयू नेता व कारोबारी निशांत कुमार के घर पर्चा फेंक कर 50 लाख रुपए रंगदारी मांगे जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज मे एक हेलमेट पहने हुए युवक द्वारा पैदल ही आकर जदयू नेता के घर के सामने उसके मुख्य गेट पर लटककर कैंपस के अंदर पर्चा फेकता हुआ दिख रहा है। युवक 25 से 28 वर्ष के बीच का बताया जा रहा है। वह अपने शरीर पर काले रंग का बड़ा चादर नीचे तक ओढ़ रखा है।'निशांत कुमार अपनी जान की सलामती चाहते हो तो...', समस्तीपुर में बदमाशों ने धमकी भरा खत लिख जदयू नेता के कैंपस में फेंका 2

- Sponsored Ads-

जदयू नेता के घर के सामने कुछ देर रुकते हुए वह मुख्य द्वार के ग्रिल से पर्चा अंदर कैंपस में फेंक कर पुनः जिस रास्ते व गेट के पास पहुंचा है उसी रास्ते पुनः लौट जाता है। अंधेरा व कुहासा होने के कारण युवक की तस्वीर इतनी साफ नहीं दिख रही। पर्चा फेंके जाने का समय सीसीटीवी फुटेज में 9:35 बजे रात का बताया गया है। उधर इस मामले में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक का मिलान आसपास के इलाके से कराया जा रहा है। इस मामले में जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी होगी।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article