खगड़िया में पर्चा नही तो होगा बड़ा आंदोलन,सीपीआई नेता ने पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर किया नारेबाजी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परबत्ता मुख्यालय परिसर में सीपीआई पार्टी के नेताओं और सैकड़ों समर्थकों ने विभिन्न पदाधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन।

खगड़िया में पर्चा नही तो होगा बड़ा आंदोलन,सीपीआई नेता ने पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर किया नारेबाजी 2प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदर्शन सीपीआई पार्टी आफिस से तोरण द्वार होते हुए परबत्ता प्रखंड मुख्यालय परिसर में चौबगली चक्कर लगा पुरानी आरटीपीएस काउंटर कार्यालय के समीप गोलबंद हो जमकर नारेबाजी कर उद्घोषण भाषण से कार्यक्रम की रुपरेखा आगे बढ़ी।

- Sponsored Ads-

खगड़िया में पर्चा नही तो होगा बड़ा आंदोलन,सीपीआई नेता ने पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर किया नारेबाजी 3वही संबोधन में सीपीआई के अंचल मंत्री कैलाश पासवान ने आक्रोशित भावना में सराबोर हो कहा कि परबत्ता प्रखंड मुख्यालय दलालों का अड्डा बन गया है। जहां नित्य प्रति दिन भ्रष्टाचारी ठेकेदारों द्वारा लगातार घुसखोरी जैसे कार्यों को अंजाम देते रहते हैं।

खगड़िया में पर्चा नही तो होगा बड़ा आंदोलन,सीपीआई नेता ने पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर किया नारेबाजी 4इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित बीडीओ अखिलेश कुमार और सीओ प्रभारी चंदन कुमार दोनों भ्रष्टाचार से लीन पदाधिकारी है। जिसके कारण उक्त दोनों पदाधिकारियों से हमलोग सीपीआई नेता हीं नहीं बल्कि आम आदमी भी पड़ेशान है।

खगड़िया में पर्चा नही तो होगा बड़ा आंदोलन,सीपीआई नेता ने पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर किया नारेबाजी 2अंततः उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से अविलंब परबत्ता बीडीओ अखिलेश कुमार और सीओ प्रभारी चंदन कुमार को तबादला कर जांच टीम गठित कर कार्रवाई करने की मांग और उनके निंदनीय रवैया में सुधार की मांग किया ।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article