पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

DNB Bharat

पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण यादव, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल के पौत्र डॉ मनीष मंडल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि दिया.

वहीं बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद, जदयू नेता निखिल मंडल, जदयू नेता वीरेन्द्र सिंह दांगी सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article