दो भाईयों ने पहले साथ में पी शराब फिर कर ली मारपीट, बड़ा भाई गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मामूली विवाद में दो भाइयों में हुए भीषण मारपीट में छोटे भाई ने लाठी डंडे से पीट कर एवं धारदार हथियार से हमला कर बड़े भाई को घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव की है। पीड़ित की पहचान बाजितपुर निवासी मोहम्मद इम्तियाज के रूप में की गई है वहीं आरोपी उसका छोटा भाई मोहम्मद सद्दाम बताया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित मोहम्मद इम्तियाज के सबसे छोटे भाई गयासुद्दीन ने बताया उसके दोनों भाई में एक भाई दुकान चलाता है एवं दूसरा ऑटो चला कर जीवन यापन करता है। बीती शाम दोनों ने एक साथ बैठकर शराब का पिया था और इसी क्रम में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद मोहम्मद सद्दाम ने मोहम्मद इम्तियाज पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी गई है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article