राज्यधानी ट्रेन के चपेट में आने से एक महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

राज्यधानी ट्रेन के चपेट में आने से एक महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया चाचन बिन टोली के पास की है। मृत महिला की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के चाचन बिन टोली सिमरिया गांव के रहने वाले अरुण कुमार यादव की पत्नी सुभाषिनी देवी के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि हल्का मानसिक रूप से बीमार थी। और अचानक वह सिमरिया रेलवे ट्रैक पर चली गई। इस दौरान राजरानी ट्रेन इस ट्रैक से गुजर रही थी। और राज्यधानी ट्रेन की चपेट में सुभाषिनी देवी आ गई। जिससे ट्रेन से कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राज्यधानी ट्रेन के चपेट में आने से एक महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2फिलहाल इस घटना की सूचना चकिया थाना पुलिस को दी गई। मौके पर चकिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article