बेगूसराय में शराब पीने व बेचने मामले में उत्पाद विभाग ने आठ महिला समेत तेरह लोगों को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन फिर भी शराब तस्करों के द्वारा तस्करी एवं पीने पिलाने वालों की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। लगातार शराब कारोबारी के द्वारा इसका कारोबार किया जा रहा है। जबकि विभिन्न थाना व उत्पाद विभाग के द्वारा शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-

लेकिन शराब कारोबारी शराब बेचने में कहीं पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पीने एवं बचने के आरोप में आठ महिला एवं पांच पुरुष को गिरफ्तार किया है।

बेगूसराय में शराब पीने व बेचने मामले में उत्पाद विभाग ने आठ महिला समेत तेरह लोगों को किया गिरफ्तार 2फिलहाल उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article