समस्तीपुर: बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों के इंटर्नशीप के पूरा होने के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

 

बीएड सत्र 2022-2024 के द्वितीय वर्ष के है प्रशिक्षु शिक्षक

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, समस्तीपुर में जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, मथुरापुर, समस्तीपुर के बीएड सत्र 2022-2024 के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षकों समस्तीपुर के बीएड सत्र 2022-2024 के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षकों के 16 सप्ताह के इंटर्नशीप के पूरा होने के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों के इंटर्नशीप के पूरा होने के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन 2विद्यालय के स्मार्ट क्लास में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य शाह ज़फ़र इमाम ने की जबकि संचालन की जिम्मेदारी जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के शिक्षक डॉ सौरभ राज ने संभाली। विदाई समारोह को शाह ज़फ़र इमाम,डॉ सौरभ राज, बलवंत प्रसाद, संगीता कुमारी, अरविंद कुमार एवं डॉ रागिनी कुमारी ने संबोधित करते हुए प्रशिक्षु शिक्षकों के बेहतर  कैरियर एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

समस्तीपुर: बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों के इंटर्नशीप के पूरा होने के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन 3कार्यक्रम  में विद्यालय के सभी शिक्षक-कर्मचारी एवं सभी प्रशिक्षु शिक्षक शामिल थे। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article