मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचकर हेलिकॉप्टर से वैभारगिरी पर्वत पर हुए आगलगी की घटना का किया हवाई सर्वेक्षण,वन विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ की बैठक

DNB Bharat Desk

पिछले दिनों वन तस्करों के द्वारा वैभार गिरी पर्वत के जंगलों में तीन तक भीषण आगलगी की घटना में जहां लाखो पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गये ,वहीं हजारों जानवरों को ही मौत हो चुकी है।

डीएनबी भारत डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाव लश्कर के साथ हेलीकॉप्टर से अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आने को लेकर राजगीर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से राजगीर के वैभारगिरी पर्वत पर हुए आगलगी कि घटना का हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचकर हेलिकॉप्टर से वैभारगिरी पर्वत पर हुए आगलगी की घटना का किया हवाई सर्वेक्षण,वन विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ की बैठक 2करीब 10 मिनट तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के पंच पहाड़ियों का हवाई निरीक्षण किया।उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

- Sponsored Ads-

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार वैभारगिरी पर हुए अगलगी की घटना को लेकर वन विभाग के अधिकारी पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों के साथ अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में बैठक की। आपको बता दें कि पिछले दिनों वन तस्करों के द्वारा वैभार गिरी पर्वत के जंगलों में तीन तक भीषण आगलगी की घटना में जहां लाखो पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गये ,वहीं हजारों जानवरों को ही मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचकर हेलिकॉप्टर से वैभारगिरी पर्वत पर हुए आगलगी की घटना का किया हवाई सर्वेक्षण,वन विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ की बैठक 3हालांकि इस दौरान मीडिया कर्मियों को राजगीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर जाने से रोका गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article