बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिह को टेक्सटाइल मंत्री के रुप में पदभार ग्रहण के उपरांत संसदीय क्षेत्र में लौटने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने अपने नए मंत्रालय में टेक्सटाइल मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया दिल्ली के उद्योग भवन स्थित मंत्रालय में उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया मोदी सरकार के नई कैबिनेट कमेटी में गिरिराज सिंह जी को फिर से केंद्रीय मंत्री बनाया गया है मंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत उनके लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय से पहुंचे लोगों ने उन्हें बुके प्रदान कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया ।

- Sponsored Ads-

इस अवसर भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने फिर से एक बार माननीय गिरिराज सिंह जी पर भरोसा जताया है गिरिराज सिंह जी पूर्व की भांति ही उनके भरोसे पर खड़ा उतरेंगे एवं कपड़ा मंत्रालय को नई ऊंचाई तक ले जाने का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि समस्त बेगूसराय वासियों के लिए यह गौरव का क्षण है कि आज  गिरिराज सिंह जी पुनः केंद्रीय मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण किए हैं

बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिह को टेक्सटाइल मंत्री के रुप में पदभार ग्रहण के उपरांत संसदीय क्षेत्र में लौटने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 2बेगूसराय में पिछले 5 वर्षों में जो विकास का कार्य उनके द्वारा किया गया है वह कार्य इसी तरह आगे भी जारी रहेगा ।जिला प्रवक्ता शुभम कुमार ने गिरिराज सिंह जी को बधाई देते हुए कहा कि गिरिराज सिंह जी के कपड़ा मंत्री बनने से देश के साथ साथ बिहार एवं बेगूसराय में भी कपड़ा इंडस्ट्री खुलने की संभावना बढ़ गई है। स्मोक पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समस्त बेगूसराय की जनता को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेगूसराय की जनता के बदौलत थी

आज मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया हूं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी उनके ऊपर विश्वास करने के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर जिला प्रभारी बबलू कुमार भाजपा नेता ब्रजेश कुमार, मुखिया भारती जी रामलोली कुमार सहित अन्य बेगूसराय वासी मौजूद थे

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article