विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में बड़ा हादसा, झूला टूटने से कई लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला से बड़े हादसे की खबर आ रही है। खबर आ रही है कि सोनपुर मेला में झूला का एक फेरिस व्हील टूट गया जिससे चार लोग सीधे नीचे जमीन पर आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। खबर आ रही है कि घटना में कई अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घायल हुए लोगों को सोनपुर के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। गंभीर रूप से घायल अमन खान को पटना रेफर किया गया है।

- Sponsored Ads-

https://youtu.be/NNlB5qxFqeo

बताया जा रहा है कि झूला हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई जिसके बाद यह हादसा हुआ। हादसे में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। झूले के फेरिस व्हील सेट के टूटने से चार लोग नीचे जा गिरे। गिरने के दौरान एक शख्स हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर रूप से झुलसे अमन खान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। बताया जाता है कि रविवार होने की वजह से सोनपुर मेला में आज भारी भीड़ जुटी थी।

https://youtu.be/NNlB5qxFqeo

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article