दवा खिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

DNB Bharat Desk

खोदाबंदपुर । 10 फरवरी से आगामी 27 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों एवं को दवा खिलाकर किया गया। मौके पर डॉक्टर मुस्तफा ,स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यदर्शीकुमार, एएनएम प्रमिला कुमारी, फार्मेसी से संजीव कुमार और उसे बाग जितेंद्र कुमारएवं टीम के सदस्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

दवा खिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 2इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि  प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। माइक्रो प्लान के अनुसार कुल 48 टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में दो कर्मी एक आशा और एक आंगनबाड़ी सेविका को नामित किया गया है। टीम के सदस्य  घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाएगी। अभियान का निरीक्षण एवं सहयोग के लिए पांच पर्यवेक्षकों की प्रतिनिधि की गई है।

दवा खिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 3उन्होंने बताया कि टीम के सभी सदस्यों को सख्त हिदायत दिया गया है कि घर घर जाकर सभी लोगों को अपने सामने में दवा खिलाना है दवा बांटना नहीं है यदि कोई कमी दवा बताकर वापस आते हैं और जांच में पकड़े जाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article