निःशुल्क जाँच शिविर में 100 से अधिक रोगियों का हुआ इलाज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बुधवार को जन स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र गोरियारी गंज पर तेघड़ा के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य सह आँख जाँच शिविर में 100 से अधिक रोगियों के नेत्र रोग, ब्लडप्रेशर एवं मधुमेह रोग की जाँच की गई।

- Sponsored Ads-

शिविर में बरौनी के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ0 अजीत कुमार ने रोगियों के आँख संबंधित रोगों, ब्लडप्रेशर एवं मधुमेह रोग की जाँच किया तथा इलाज का उचित परामर्श दिया।

निःशुल्क जाँच शिविर में 100 से अधिक रोगियों का हुआ इलाज 2जाँच शिविर में जन स्वास्थ्य केन्द्र के उपाध्यक्ष डॉ0 उग्रनारायण पंडित, पूर्व सचिव डॉ0 ब्रजकिशोर मिश्र, डॉ0 मो0 शाहिद अकबरी उर्फ मिस्टर, रामसुमिरन महाराज सहित अन्य कई लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article