नालंदा: अतिक्रमण मुक्त करने गई पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हमला,एक पुलिसकर्मी जख्मी,सीओ बाल बाल बची,जेसीबी मशीन को भी किया क्षतिग्रस्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के लालूबिगहा में अतिक्रमण मुक्त करने गई पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घीयल हो गए। घटना के संबंध में सीओ डेजी सिंह ने बताया कि लालूबिगहा गांव के पूरव बाल्मिकी बिंद का घर गैर मजरूआ में बना है जिसे घर को खाली करने के लिए तीन नोटिस दिया गया लेकिन घर को खाली नहीं किया।

- Sponsored Ads-

वहीं शनिवार को सीओ डेजी सिंह लालूबिगहा में अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचे और घर को जेसीबी की मदद से तोड़ने के दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी करते हुए जेसीबी मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया।इस रोड़ेबाजी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

नालंदा: अतिक्रमण मुक्त करने गई पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हमला,एक पुलिसकर्मी जख्मी,सीओ बाल बाल बची,जेसीबी मशीन को भी किया क्षतिग्रस्त 2 रोड़ाबाजी देख अंचलाधिकारी वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी। वहीं इस घटना के बाद पुलिस द्वारा दो महिला को हिरासत में लिया गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article