बेगूसराय में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा,बुलडोजर के माध्यम से सरकारी भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में जिला प्रशासन की लाख कोशिशें के बावजूद लोग सड़क एवं सरकारी भूमि का अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन अब बेगूसराय जिला प्रशासन ने भी यूपी की तर्ज पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायत तेज कर दी है।

- Sponsored Ads-

इसी करी में स्टेशन रोड में भी जिला प्रशासन ने कई दुकानों के द्वारा किए गए अतिक्रमण पर अपना डंडा चलाया है एवं बुलडोजर के माध्यम से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है । गौरतलब है कि स्थानीय दुकानदारों के द्वारा भूमि को अतिक्रमण कर लेने की वजह से यातायात की समस्या उत्पन्न हो जाती है एवं जिले में जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आम लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ती है।

बेगूसराय में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा,बुलडोजर के माध्यम से सरकारी भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त 2जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने कहा कि अभी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और लगातार अतिक्रमित जगह को चिन्हित किया जा रहा है एवं उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article