नालंदा: जाति गणना को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नीतीश सरकार के द्वारा जाति आधारित गणना का आंकड़ा जारी करने के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अस्पताल चौराहा पर जदयू अति पिछडा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर ढोल बजाकर खुशियों को इजहार किया। जदयू अति पिछडा प्रकोष्ठ के द्वारा शुक्रवार को अस्पताल चौराहा से पैदल मार्च का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसमें जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा जो भी काम किया जाता है पूरा भारत उसका अनुसरण करता है। बात चाहे नल का जल योजना हो महिला आरक्षण का हो सात निश्चय का हो।

नालंदा: जाति गणना को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 2जेडीयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा जाति आधारित गणना पूरे भारत में लागू करने की मांग किया गया। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा नीतीश कुमार को देश प्रतिनिधित्व करने की कामना की। ताकि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनकर देश का विकास करें।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article