भगवानपुर थाना में जनता दरबार का आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर थाना परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित की गई। जनता दरबार में अंचलाधिकारी रानू कुमार और एएसआई अमित कुमार ने संयुक्त रूप से शिकायतें सुनी और उसका निपटारा किया। इस दौरान पूर्व के छः मामले में एक मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की उपस्थिति में किया गया, अन्य बचे मामले में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण निष्पादन नहीं हो सका।

- Sponsored Ads-

बचे मामलों में दोनों पक्षों को सूचित किया जाएगा। वही आज एक नए मामले भी सामने आए हैं इसमें भी दोनो पक्षों को सूचित किया जाएगा। पुलिस पदाधिकारी ने कहा जिस मामले का निष्पादन हो गया है अगर दोनो पक्षों में से कोई भी पक्ष किसी प्रकार का विवाद करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस बल एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद

Share This Article