नालंदा में मुखिया और पूर्व मुखिया के बीच हुई गोलीबारी, 6 घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

देर रात सारे थाना क्षेत्र इलाके के अमावां पंचायत के वेनार मोड पर दो पक्षों में पूर्व के विवाद को लेकर जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। गोलीबारी में जहां वर्तमान मुखिया राजा बाबू के पक्ष के मुखिया समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि दो लोगों को मामूली चोटे आई हैं। वहीं पूर्व मुखिया पप्पू प्रसाद के पक्ष से एक व्यक्ति निशांत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

- Sponsored Ads-

वर्तमान मुखिया राजा बाबू ने बताया कि उनका 2023 में महमदपुर गांव के पास अपहरण कर हत्या का प्रयास भी किया गया था लेकिन पुलिस के दबिश के कारण मुखिया राजा बाबू की जान बाल बाल बची थी। इस मामले को लेकर वर्तमान मुखिया ने नामजद मुकदमा भी किया था। मुखिया ने आरोप लगाया कि इसी मुकदमे से जुड़े गवाहों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। केस उठाने के विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी हुआ जिसमे वर्तमान मुखिया की जान बाल बाल बची।

दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि आज पूर्व से वेनार मोड पर मारपीट हो रही थी। इसी दौरान निशांत कुमार अपनी पत्नी के लिए दवाई लेने निकला था। तभी वेनार मोड़ के पास मुखिया पक्ष के लोगों ने इनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी ने बताया कि वह पूर्व मुखिया का समर्थक है इसलिए उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल सारे थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट हो पाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article