बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री प्रवीण अमानुल्लाह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री प्रवीण अमानुल्लाह का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह हिमार थी और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। 2010 में बेगूसराय के साहेबपुरकमाल सीट से जदयू के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद वह समाज कल्याण विभाग की मंत्री बनी और 2014 में उन्होंने कार्य में असंतोष का भाव बता कर मंत्रीपद और जदयू की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

- Sponsored Ads-

फिर वह आरटीआई एक्टिविस्ट बनीं और आप की टिकट पर पटना से चुनाव भी लड़ी लेकिन सफलता हासिल नहीं हो सकी। फिर वह दिल्ली में रहने लगी थी। विदित हो कि उनके पिता सैयद शहाबुद्दीन किशनगंज से सांसद थे और उनके पति अफजल अमानुल्लाह प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी। बताया जा रहा है कि प्रवीण अमानुल्लाह को दिल्ली में ही सुपुर्देखाक किया जायेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article