सीएम के ‘समाधान यात्रा’ का दूसरा दिन, शिवहर में लोगों से मिलेंगे और सुनेंगे समस्याएं

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

‘समाधान यात्रा’ के दूसरे दिन आज सीएम नीतीश कुमार शिवहर में रहेगें। इस दौरान वे शिवहर के बसहिया वार्ड में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे। इस दौरान सीएम पिपराही प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सीएम राघोपुर बकरी स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।

- Sponsored Ads-

बाद में सीएम डुमरा प्रखंड के राघोपुर बकरी स्थित महादलित टोला में योजनाओं का अवलोकन और जनसंवाद करेंगे। और शाम में जीविका कर्मियों के साथ परिचर्चा और समाहरणालय में समीक्षा बैठक के उपरांत वापस पटना लौट आएंगे। विदित हो कि सीएम कल ही पश्चिम चंपारण से अपनी समाधान यात्रा पर निकले हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article