सफदर हाशमी के पुण्य स्मृति पर उन्हें किया गया याद

DNB Bharat

बाल रंगमंच आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइटी बीहट बरौनी द्वारा आयोजित किया गया पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 
बाल रंगमंच आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइती बीहट बरौनी के द्वारा सफदर हाशमी के पुण्य स्मृति पर उन्हें याद किया । पूरे भारतवर्ष में सफदर हाशमी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन की आवाज लोगों तक पहुंचाने का काम करते थे। यह बातें युवा रंगकर्मी सह नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा। मध्य विद्यालय बीहट स्थित बाल रंगमंच कार्यकाय में सफ़दर हाशमी पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वर्तमान समय में नुककड़ नाटक ही एक ऐसा विधा हैं जो सीधे जनता की बात जनता तक पहुंचाने का काम करती है। उक्त बातें ॠषिकेश कुमार ने कही। साथ ही उन्होंने कहा सफदर हाशमी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ही लोगों को जागरूक करने का काम करते थे। वह अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ही सत्तापक्ष से सीधे सीधे सवाल करते थे।

- Sponsored Ads-

वहीं बेगूसराय के रंगकर्मी मदन द्रोण भी आज हमारे बीच नहीं रहे। बाल रंगमंच के कलाकारों ने मौन धारण कर रंगकर्मी मदन द्रोण और नाटककार सफ़दर हाशमी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौक़े कलाकारों में साक्षी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, विशाल कुमार, आकाश कुमार, नीतीश कुमार, वीजेंद्र कुमार, कुणाल कुमार, निर्णय आर्य, सुमित कुमार ने पुष्प अर्पित कर याद किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article