अपराधी विपिन कुमार उर्फ लंगड़ा को बेगूसराय पुलिस ने हथायार और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर गढ़पुरा पुलिस ने तीन बटिया गाछी के पास से किया गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

गढ़पुरा थानान्तर्गत तीन बटिया गाछी के पास बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधी को लोडेड देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार। वर्ष 2023 में अभी तक एंटी क्राइम वाइकल चेंकिंग अभियान में कुल 138 अवैध हथियार एवं 539 जिन्दा कारतूस बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई में जप्त किया गया है।

- Sponsored Ads-

अपराधी विपिन कुमार उर्फ लंगड़ा को बेगूसराय पुलिस ने हथायार और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार 2

एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर गढ़पूरा थाना क्षेत्र  अन्तर्गत वाहन चेंकिग के दौरान गुप्त सूचना मिली कि अपराधिक घटना को अंजाम देनें के फिराक में कुम्हारसो गढ़पुरा स्टेशन रोड तीन बटिया गाछी के पास से गुजर रहा है।

प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार सअनि रामप्रवेश तिवारी एवं सशस्त्र बल गढ़पुरा थाना की पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर जिला हसनपुर निवासी अपराधी विपीन कुमार उर्फ लंगड़ा को 01 देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article