बछवाड़ा में दो बाइक की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित सूरो गांव के समीप एनएच 28 पर की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित सूरो गांव के समीप एनएच 28 पर बुधवार की शाम दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।

- Sponsored Ads-

घायल की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र मधुरापुर गांव निवासी फुलेना सिंह का पुत्र सोनू कुमार व महेन्द्र सिंह का पुत्र मोहन कुमार तथा चिरंजीवीपुर पंचायत के तेमुहा गांव निवासी स्व राम शरण शर्मा का पुत्र राम किशोर शर्मा के रूप में किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक चालक समेत दो व्यक्ति सवार होकर बछवाड़ा से दलसिंहसराय की ओर जा रहा था सूरो गांव के समीप पहुंचते ही बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के कारण दलसिंहसराय की ओर से बछवाड़ा की ओर जा रही बाइक से टकरा गया।

दोनों बाइक सड़क के किनारे जा गिरा और बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनो बाइक पर सवार तीनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया। जहां डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक चालक को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया।

वहीं दो घायल को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये। घायल व्यक्ति के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article