डीएनबी भारत डेस्क
कर्नल दीपक कुमार के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट विपिन कुमार गौर (सेना मेडल) के निरीक्षण में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी कैंप में कुल 523 कैडेट्स भाग ले रहे हैं,
जहां उन्हें ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग और शारीरिक अभ्यास के साथ A, B एवं C सर्टिफिकेट परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, वहीं शिविर के दौरान 17 व 18 सितंबर को आयोजित करियर काउंसलिंग सेमिनार में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बैंगलोर, बीएचयू, डीयू और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षित करियर काउंसलर रंजीत कुमार ने कैडेट्स को उच्च शिक्षा व करियर विकल्पों का मार्गदर्शन देने के साथ उनकी क्षमता व रुचि के आकलन के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट भी लिया,
जिसका मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत कर उनके भविष्य को एक सही दिशा प्रदान करना है।
डीएनबी भारत डेस्क