बछवाड़ा के गोविंदपुर तीन पंचायत में संदिग्घ अवस्था में वृद्ध महिला की मौत,पुलिस मामले की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर तीन पंचायत के सूरो गांव में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान स्व भगवान सहनी की लगभग 65 वर्षीय पत्नी इन्द्र ज्योति देवी के रूप में की गयी है। मौत की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला के पास करीब दो दर्जन बकरी था,जिससे उसका जीवन बसर होता था।

- Sponsored Ads-

मृतक महिला गुप्ता बांध के किनारे झोपड़ी बनाकर बकरीयों के साथ स्वयं भी रहती थी। गुरूवार की शाम खाना खा कर सो गयी लेकिन शुक्रवार की सुबह जब लेट तक अपने झोपड़ी से नहीं निकली तो मृतक महिला का पुत्र देखने गया। देखा कि घर में मां मृत अवस्था में सोई हुई थी। घर में समान इधर उधर बिखरा हुआ था। जिसके बाद उक्त लड़का ने लोगों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बछवाड़ा के गोविंदपुर तीन पंचायत में संदिग्घ अवस्था में वृद्ध महिला की मौत,पुलिस मामले की जांच में जुटी 2महिला की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की बात कह रहे है। किसी ग्रामीण का कहना था कि किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। कोई कह रहा था कि किसी विषैले सांप ने काट लिया होगा जिससे इस महिला की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना कि पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक महिला के चार पुत्र हैं जो मजदुरी कर अपना अपना जीवन ज्ञापन करते हैं। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में महिला की मौत सांप काटने से प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Share This Article