खगड़िया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत

DNB Bharat

घटना खगड़िया जिला टाउन थाना क्षेत्र के बलुआही एनएच 31 बूढ़ी गंडक पर बने पुल के पास की।

डीएनबी भारत डेस्क 
खगड़िया जिला में सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों एनएच को जाम कर हंगामा किया। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बलुआही एनएच 31 बूढ़ी गंडक पर बने पुल पर की है। जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना पर टाउन थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया।

मृतक युवक की पहचान बलुआही निवासी 17 वर्षीय किशोर देव कुमार के रूप में की गई। वहीं हादसे के बाद परिजनों ने घंटों एनएच 31 को जामकर मुआवजे की मांग की। स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कर हुआ।

- Sponsored Ads-

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article