गाजे बाजे के साथ निकाली गई संत रविदास के प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड अन्तर्गत संत रविदास की प्रतिमा विसर्जन की कलश शोभा यात्रा सोमवार को धूम धाम से गाजा बाजा के साथ निकाला गया। यह शोभा यात्रा बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सदर बाजार स्थित कार्यक्रम स्थल से निकाली गई।

- Sponsored Ads-

गाजे बाजे के साथ निकाली गई संत रविदास के प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा 2जो तारा चौक, तारा बरियारपुर ,मिर्जापुर होते हुए बूढ़ी गंडक नदी के राम घाट पहुंची। जहां कलश विसर्जन किया गया। इस कलश शोभा यात्रा में 40 महिला पुरुषों ने भाग लिया।

गाजे बाजे के साथ निकाली गई संत रविदास के प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा 3कलश विसर्जन शोभा यात्रा के संचालन में ग्रामीण सुखदेव राम,संजीत राम,रंजीत राम,अरुण राम,अजित राम,शंभु राम,पिंटू राम,अमरजीत राम,अवनीश कश्यप, दीप नारायण कुशवाहा आदि की प्रमुख भूमिका रही।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article