बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में फागिंग के दौरान ऑटो में लगी आग, बड़ा हादसा टला

DNB Bharat

बेगूसराय नगर निगम के रतनपुर वार्ड नंबर 21 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य पदाधिकारी के निर्देश पर ऐहतियात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के साथ फागिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बेगूसराय में डेंगू को लेकर फॉगिंग मशीन और कर्मी को लेकर जा रहे ऑटो में अचानक आग लग गई। जिससे बीच सड़क ऑटो धू-धूकर धू-धूकर कर जल गया।

- Sponsored Ads-

मामला बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 स्थित रतनपुर की है। जहां फॉगिंग करने ऑटो पर सवार कर्मी और फागिंग मशीन के साथ जा रहें थे। तभी फागिंग मशीन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया।

तस्वीरों में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि किस तरह ऑटो पुरी तरह से धू-धूकर कर जल रहा है। ऑटो में आग लगने से आसपास इलाके में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। ऑटो में आग लगने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में पूरी टेंपू जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने चापाकल और घर के नल से पाइप जोड़ कर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टाला जा सका। हालांकि इस दौरान कोई जान-माल के नुकसान होने की सूचना नहीं है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article