अमित शाह के बिहार दौरा को लेकर जदयू का तंज, कहा ‘जिसने आज तक सिर्फ …’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल बिहार के एकदिवसीय दौरा पर आ रहे हैं। अमित शाह कल मधुबनी के झंझारपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर उसके बाद अररिया में केंद्रीय भवनों का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विगत एक वर्ष में छठा बिहार दौरा है। अमित शाह के बिहार दौरा को लेकर जदयू ने तीखा वार किया है और कहा कि बिहार में जुमलेबाजी नहीं विकास चलता है। जदयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने अमित शाह के बिहार दौरा खास कर मधुबनी के झंझारपुर दौरा को लेकर कहा कि मिथिलांचल हृदय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का आभारी है।

- Sponsored Ads-

एक समय था जब पटना से झंझारपुर जाने के लिए लोगों को सोचना पड़ता था कि 8 से 9 घंटे का सफर कैसे पूरा होगा वहीं अब नीतीश कुमार के लोकहितकारी योजनाओं और आधारभूत संरचना के विकास की वजह से अब वही दूरी महज 3 घंटे में पूरी होती है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने बेहतर शिक्षा के लिए आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेज दिया, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ट्रामा सेंटर और मेडिकल कॉलेज दी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने सिर्फ मिथिलांचल ही नहीं पूरे बिहार में विकास की बयार बहाई है। अब बिहार में जुमलेबाजी नहीं बल्कि सिर्फ विकास चलेगा। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने आज तक देश को धार्मिक उन्माद, जुमलेबाजी, महंगाई, बेरोजगारी और राजनीति में नैतिक पतन दिया वह भला बिहार के लोगों को और क्या देंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article