जाप युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने दी राज्य सरकार को अल्टीमेटम, कहा ‘7 दिनों के अंदर…’

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने नालंदा में किसानों के सवाल को उठाते हुए प्रदेश की सरकार को अल्टीमेट देते हुए कहा कि अगर किसानों को 7 दिनों के अंदर पटवन के लिए उपयुक्त बिजली नहीं मिलती है तो जन अधिकार पार्टी यहां किसानों के सवाल पर व्यापक आंदोलन करेगी। राजू दानवीर ने साफ कहा कि नालंदा में बिजली की आंख मिचौली किसान परेशान है। यहां 24 घंटे में से 3 से 4 ही घंटे बिजली रहती है और पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छू रही है।

- Sponsored Ads-

नदियां सूखी पड़ी है हालात बहुत खराब हैं। ऐसे में किसानों को पटवन के लिए बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हम सरकार से यह मांग करते हैं कि 7 दिनों के अंदर किसानों को पटवन के लिए उपयुक्त बिजली की सुविधा मुहैया कराया जाए वरना जन अधिकार पार्टी एक बड़ा आंदोलन किसानों के हक में करने को बाध्य होगी।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article